dharma sangrah
Sun, 15 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Three terrorist arrested in Kashmir

कश्मीर में हिज्बुल के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

कश्मीर
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में हथियारों के साथ हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के तीन आतंकतवादी गिरफ्तार किए गए हैं। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 29 राष्ट्रीय राइफल (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बारामूला जिले के बेहरामपोरा तिलगाम में संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान एचएम के तीन आतंकवादी पकड़े गए जिनके पास से तीन चाइनीज पिस्तौल, अन्य हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। 
 
इन आतंकवादियों की पहचान सोपोर निवासी वसीम अहमद मीर, उमर हसन राठर तथा अकिफ हुसैन राठर के तौर पर हुई है। पूछताछ में तीनों ने एचएम के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मेधा पाटकर अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर