1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. tamilnadu fire in goods train carrying diesel

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार

tamilnadu fire in goods train
fire in goods train : तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के निकट डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार देखा जा सकता है। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।
 
अधिकारी ने बताया कि आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेजी से दूसरे डिब्बों में फैल गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है तथा रेल सेवाओं के लिए 'ओवरहेड' विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है।
दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 5 अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा 8 ट्रेनों को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: तमिलनाडु में डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग