• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 13 july 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 13 जुलाई 2025 (23:34 IST)

लंदन में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, टेकऑफ के तुरंत बाद लगी भीषण आग

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में भीषण आग लग गई। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।पल पल की जानकारी...


11:32 PM, 13th Jul
 लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में भीषण आग लग गई। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 

11:03 AM, 13th Jul
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है।

10:33 AM, 13th Jul
-तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के निकट डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गई। आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेज़ी से दूसरे डिब्बों में फैल गई। 
-तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।
 

08:59 AM, 13th Jul
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार तथा शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
 

07:57 AM, 13th Jul
दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।

07:56 AM, 13th Jul
-आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा आरपीएफ की महानिदेशक होंगी। वह 31 जुलाई को रिटायर हो रही मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
-इसरो के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। वह 26 जून को कमांडर पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।