1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Swami Vivekanandas famous speech in syllabus

बच्चे स्कूल में पढ़ेंगे स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण

Swami Vivekananda
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले वर्ष से नौवीं से बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को शामिल करने का फैसला किया। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
रामकृष्ण मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक बैठक में विवेकानंद के भाषण को शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की और इस दौरान चटर्जी तथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। (भाषा) 
अगला लेख
नीतीश बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते : लालू