1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gold smuggling, gold seizure, DRI

7.22 करोड़ रुपए का सोना जब्त, चार गिरफ्तार

Gold smuggling
चेन्नई। डीआरआई अधिकारियों ने गुरुवार को रामनाथपुरम से ट्रेन से यहां पहुंचे चार व्यक्तियों से 7.22 करोड़ रुपए मूल्य का 23.1 किलोग्राम सोना जब्त किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोना विशेष रूप से तैयार किए गए पाउचों में छिपाकर रखा गया था और उन्होंने उसे अपनी कमर के पास लगा रखा था।


राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अनुसार, उसे खबर मिली थी कि रामनाथपुरम से ट्रेन से सोने की छड़ें यहां लाई जा रही हैं। इस खबर के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने इगमोर रेलवे स्टेशन पर इन चारों यात्रियों को पकड़ा।

इन चारों ने अधिकारियों के सामने कबूल किया कि सोना विशेष रूप से तैयार किए गए पाउचों में छिपाकर रखा गया था और उन्होंने उसे अपनी कमर के पास लगा रखा था। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों ने माना कि सोने की छड़ें रामनाथपुरम के रास्ते श्रीलंका से भारत तस्करी कर लाई गई थीं। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। (भाषा) 
अगला लेख
अफगानिस्तान में ड्रोन हमला, 20 से ज्यादा तालिबान ढेर