1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gold smuggling, Silchar airport, CISF

सिलचर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 2 किलो सोना

Gold smuggling
नई दिल्ली। असम के सिलचर हवाई अड्डे पर बुधवार को सुबह 2 यात्रियों के पास से 2 किलोग्राम सोना पकड़ा गया है जिसका बाजार मूल्य तकरीबन 30 लाख रुपए है। संदेह के आधार पर दोनों को अलग ले जाकर पूरी जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने अपने शरीर में 6-6 सोने के बिस्कुट छिपा रखे हैं।


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बताया कि सुबह 6.30 बजे विमान में सवार होने से पहले की जांच के दौरान 2 यात्रियों के शरीर में धातु पाया गया। किशोर कुमार कक्कड़ और जगदीश लाल नाम के दोनों यात्री एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-754 से सिलचर से कोलकाता जा रहे थे।

कोलकाता से उन्हें एआई-021 से दिल्ली आना था। संदेह के आधार पर दोनों को अलग ले जाकर पूरी जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने अपने शरीर में 6-6 सोने के बिस्कुट छिपा रखे हैं। इन बिस्कुटों का कुल वजन तकरीबन 2 किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपए है।

इसके बाद सीआईएसएफ तथा कस्टम के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। बाद में सोने के बिस्कुटों के साथ दोनों आरोपियों को कस्टम के हवाले कर दिया गया। (वार्ता)
अगला लेख
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा उन्हीं के सवालों का जवाब