1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sunny leone become topper in junior engineer post in phed bihar exam

बिहार में जूनियर इंजीनियर परीक्षा में सनी लियोनी ने किया टॉप, मचा बवाल

sunny leone
पटना। बिहार में जूनियर इंजीनियर परीक्षा की सनी लियोनी ने टॉप किया है। बिहार पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने बकायदा मेरिट लिस्ट कर इसकी घोषणा की है। सनी लियोनी नाम की एक छात्रा को 98.5 अंक मिले हैं।
 
बताया जा रहा है कि टॉप करने वाली छात्रा बॉलीवुड में काम करने वाली सनी लियोनी नहीं है। 27 वर्षीय इस महिला को पांच साल काम करने का अनुभव है। वेबसाइट पर आवेदन में उसका आईडी भी है और इस पर पिता का नाम लियोना लियोनी लिखा गया है। सनी को अकेडमिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक 73.50 अंक मिले हैं और जबकि अनुभव के आधार पर पूरे 25 अंक मिले हैं। इन दोनो को मिलाकर इन्हें कुल 98.50 अंक मिले हैं।  ‘bvcxzbnnb’ नाम का एक छात्र भी तीसरे नंबर पर है। 
 
विभाग ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि यह सूची ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट है और कैंडिडेट इस पर 24 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें phed . bih. nic. in पर लॉग इन कर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके बाद परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 
 
आपको बता दें कि बिहार पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 214 जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आवेदन आमंत्रित किए थे। अभी यह परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। 
अगला लेख
कांग्रेस ने पीएम को याद दिलाया राजधर्म, हमले से समय शूटिंग में व्यस्त थे मोदी