1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Stones pelted at mosque in Haryana's Rohtak, case registered

हरियाणा के रोहतक में मस्जिद पर पथराव, मामला दर्ज

Stones pelted at mosque in Rohtak Haryana
Haryana News : हरियाणा के रोहतक में एक मस्जिद के द्वार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है और जांच जारी है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य में नूंह और अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष के बाद अब स्थिति सामान्य हो चली है। इस संघर्ष में छह लोगों की जान चली गई।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के आनवाल में रात करीब साढ़े दस बजे पथराव की घटना हुई और मस्जिद के इमाम इकबाल ने मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने मस्जिद के द्वार पर कथित रूप से पत्थर फेंके।
 
सूचना मिलने पर रोहतक की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। रोहतक के कालानौर थाने के निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
नूंह में पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा को रोकने के प्रयास को लेकर भड़की हिंसा में दो होमगार्ड जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी और यह सांप्रदायिक हिंसा कई इलाकों में फैल गई थी।(File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
आर्टिकल 370 हटने के 4 साल पूरे होने पर BJP ने मनाया जश्न