शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. stones hurdled at Kanhaiya Kumar convoy in Bihar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (23:10 IST)

बिहार में कन्हैया के काफिले पर लगातार दूसरे दिन पथराव

Kanhaiya Kumar
kanhaiya convoy
पटना। भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिला के समीप गुरूवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर पथराव किया गया पर इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है।
 
भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 
सिंह ने कहा कि बुधवार को सुपौल में एक ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कई लोग घायल हो गए थे।
 
उन्होंने कहा कि ये हमले आरएसएस और भाजपा समर्थित लोगों द्वारा करवाए जा रहे हैं। अगर सरकार तत्काल कोई कदम नहीं उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
 
CAA—NPR—NRC के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा कर रहे कन्हैया के काफिले पर 1 फरवरी को सारण जिले में भी हमला किया गया था। कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी।