1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. stone pelting on aaditya thackeray convey in aurangabad

आदित्य ठाकरे के काफिले पर हमला, औरंगाबाद में कर रहे थे शिवसंवाद यात्रा

aaditya thackeray
औरंगाबाद। महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में आदित्य ठाकरे की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया।
 
औरंगाबाद के महलगांव में आदित्य ठाकरे की शिव संवाद यात्रा सभा हो रही थी। कार्यस्थल के पास में रमाबाई जयंती मनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि डीजे बजाने की बात पर हुए विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। ठाकरे समर्थकों ने शिंदे गुट पर हमले का आरोप लगाया है।

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि आज शाम को औरंगाबाद में जब आदित्य ठाकरे जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उन पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में पत्थरबाजी हुई है और पथराव की कोई घटना नहीं हुई है।
 
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने ट्वीट किया है कि जब वे लोग महलगांव में सभा स्थल से निकल रहे थे तो तीन-चार पत्थर उनकी ओर फेंके गए। उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं और दलितों के बीच झगड़ा करवाने का प्रयास है और हम इसकी निंदा करते हैं।
 
आदित्य ठाकरे ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को वर्ली से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। हालांकि शिंदे ने इस पर कहा था कि हम छोटी मोटी चुनौती स्वीकार नहीं करते। हमने 6 माह पहले एक चुनौती स्वीकार की थी और इसे पूरा भी कर दिखाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
हाइब्रिड युद्ध क्या है और क्यों इसने NATO और EU की नींद उड़ा दी है?