1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj

अरब सागर के तट पर बन रही शिवाजी की प्रतिमा, महाराष्ट्र सरकार खर्च कर रही है 3643.78 करोड़ रुपए

Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj
मुंबई। मुंबई के निकट अरब सागर तट पर बनाई जा रही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर 3643.78 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इस परियोजना के सभी पक्षों का निर्माण 2022-23 तक पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने यह जानकारी दी।


सरकार द्वारा इस काम के लिए निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रतिमा और समुद्र में दीवार बनाने का काम 2019-20 में शुरू किया जाएगा।

पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने 1 नवंबर, 2018 को परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और 3700.84 करोड़ रुपए के कुल व्यय को मंजूरी दी थी।

राज्य सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक मंजूरी के अनुसार नई लागत अब 56.70 करोड़ रुपए कम होकर 3643.78 करोड़ रुपए होगी।
अगला लेख
बोगीबील एशिया का दूसरा सबसे लंबा रेल-सड़क पुल, सिर्फ 4 घंटे की रह जाएगी असम से अरुणाचल प्रदेश की दूरी, पीएम मोदी करेंगे उद्‍घाटन