सम्बंधित जानकारी
- कोर्ट का निर्देश, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोप पत्र दायर करे महाराष्ट्र सरकार
- शिर्डी संस्थान ने सिंचाई परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार को दिया बिना ब्याज 500 करोड़ रुपए का ऋण
- भारत नहीं लौट सकते नीरव मोदी, पीट-पीटकर मार देंगे लोग
- फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में मराठाओं को मिलेगा आरक्षण
- PNB घोटाला : नीरव मोदी गुजरात कोर्ट में भगोड़ा घोषित, 15 नवंबर तक हाजिर होने का आदेश
नीरव मोदी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, गिराया जाएगा अवैध बंगला
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि उसने भगोड़े आभूषण व्यापारी नीरव मोदी के रायगढ़ जिले में अलीबाग बीच के पास बने अवैध बंगले को गिराने का आदेश दिया है।
सरकारी वकील पीबी काकड़े ने मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की पीठ को गुरुवार को बताया कि उस इलाके में राज्य और तटवर्ती क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन कर बनाई गईं 58 अन्य निजी इमारतों को भी ढहाने का नोटिस भेजा गया है।
उन्होंने पीठ के पुराने आदेश के अनुपालन के संबंध में अदालत को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि पीठ ने सरकार को यह बताने का निर्देश दिया था कि वह अलीबाग में बीच के किनारे बनी अवैध संपत्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है।
