बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sri Lankan Navy arrested 14 Indian fishermen
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (11:59 IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर हमला कर 14 को कर लिया गिरफ्तार

indian fisherman
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया।
 
अधिकारी के मुताबिक घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है और श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ED दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सीएम से पूछताछ जारी