1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 pak fisher men arrested in Gujrat

गुजरात में कच्छ से 4 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार, 10 नौकाएं जब्त

Gujrat
भुज। बीएसएफ के एक गश्ती दल ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर कच्छ के ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र से 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा और उनकी 10 नौकाएं जब्त कर ली।
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ के एक विशेष दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच मछुआरों को कच्छ जिले के ‘हरामी नाला’ से होते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा।
 
उन्होंने बताया कि 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया और उनकी 10 नौकाएं जब्त की गईं। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।
अगला लेख
7 दिन में मिले 1.14 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 5 राज्यों में महामारी ने फिर बढ़ाई दहशत