शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi's air quality remains in poor category
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (11:33 IST)

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार, AQI 253 दर्ज, सांस लेना हुआ दूभर

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार, AQI 253 दर्ज, सांस लेना हुआ दूभर - Delhi's air quality remains in poor category
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता गुरुवार को भी खराब श्रेणी में बनी रही जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। यहां एक्यूआई 253 दर्ज किया गया जिससे सांस लेना दूभर हो गया है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
 
उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज की गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर हमला कर 14 को कर लिया गिरफ्तार