Hanuman Chalisa

SpiceJet फिर शुरू करेगी अपने 25 विमानों का परिचालन, ईसीएलजीएस से जुटाए 400 करोड़

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (12:25 IST)
Spicejet Airline Company: मुंबई। स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने 25 ठप खड़े विमानों (aircraft) को पुन: परिचालन में लाने पर काम कर रही है। इन विमानों को दुरुस्त कर परिचालन में लाने के लिए किफायती सेवा देने वाली एयरलाइन (airline) ने अब तक 400 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी ने ईसीएलजीएस (ECLGS) से 400 करोड़ जुटाए हैं।
 
गो फर्स्ट द्वारा नकदी संकट की वजह से 3 दिन तक उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद स्पाइसजेट का यह बयान आया है। गो फर्स्ट ने इसके अलावा दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए भी आवेदन किया है। 
स्पाइसजेट ने बुधवार को बयान में कहा कि 25 विमानों के पुनरुद्धार के लिए पैसा सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) और अन्य माध्यमों से जुटाया जाएगा। एयरलाइन के बेड़े में लगभग 80 विमान हैं। एयरलाइन 25 ठप खड़े बोइंग 737 और क्यू400 विमानों को फिर परिचालन में लाना चाहती है।
 
स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि हम अपने ठप खड़े विमानों को जल्द सेवा में लाएंगे। उन्होंने कहा कि ईसीएलजीएस से मिले ज्यादातर वित्तपोषण का इस्तेमाल इस कार्य के लिए किया जाएगा। एयरलाइन पहले ही अपने ठप विमानों को परिचालन में लाने के लिए 400 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। इससे एयरलाइन का राजस्व बढ़ सकेगा।
 
स्पाइसजेट ईसीएलजीएस के तहत पहले ही 500 करोड़ रुपए ले चुकी है। इससे पहले मंगलवार को गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने कहा था कि प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) द्वारा इंजन की आपूर्ति नहीं करने के कारण एयरलाइन ने अपने 28 विमानों को खड़ा कर दिया है। यह उसके बेड़े में शामिल विमानों का आधे से अधिक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख