सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोना के 44,175 एक्टिव मरीज, संक्रमण से 17 की मौत
- Covid India Update: Corona संक्रमण के 4282 नए मामले, 14 लोगों की मौत
- घट रहे हैं कोरोना के नए केसेस, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 50,000 से कम
- Delhi Corona : दिल्ली में कोरोना का खतरा हुआ कम!, बीते 24 घंटे में आए इतने केस
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 9355 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
थमने लगी कोरोना वायरस की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 3,720 नए केसेस
Corona Virus India Update : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,720 नए मामले सामने आए जबकि 4,298 लोग संक्रमण मुक्त हुए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 40 हजार के करीब पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि देश में अप्रैल माह में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 हो गए। इनमें से 4 करोड़ 43 लाख 84 हजार 955 लोग स्वस्थ हो गए। 5 लाख 31 हजार 584 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई और 40 हजार 177 एक्टिव मरीज है।
एक दिन में संक्रमण से 20 और लोग मारे गए। इनमें संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 6 नाम जोड़े हैं।
मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मामले कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है, वहीं संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
