1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. SpiceJet plane stuck in storm, 40 passengers injured

तूफान में फंसा SpiceJet का विमान, 40 यात्री हुए घायल

plane crash
मुंबई से दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान बोइंग बी737 रविवार को हादसे का शिकार हो गया। जिससे 40 यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरों के अनुसार, स्पाइसजेट के इस विमान को शाम करीब 7.25 बजे हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान तूफान का सामना करना पड़ा। तूफान की वजह से लैंडिंग के दौरान कैबिन से सामान यात्रियों को ऊपर गिरने लगा। इसके कारण फ्लाइट में मौजूद 40 यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विमान में करीब 185 यात्री सवार थे। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है।
अगला लेख
Heatwave Advisory: 50 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, सरकार की एडवाइजरी, 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें, जारी किए टोल फ्री नंबर