सम्बंधित जानकारी
- युद्ध में 2 दोस्तों ने कायम की मिसाल, भारत वापसी को लेकर लिया यह निर्णय...
- Russia Ukraine War: अमेरिका- पोलैंड के बीच बड़ी डील! युद्ध के लिए यूक्रेन को मिलेंगे लड़ाकू विमान
- Russia-Ukraine War : भारतीय वायुसेना के 4 विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे
- Russia-Ukraine Conflict: 183 और भारतीय विशेष विमान से यूक्रेन से मुंबई पहुंचे, हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
- Operation Ganga: बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विशेष विमान
कानपुर में विमान हादसा, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर तटरक्षक दल का एक विमान लैंडिंग करते समय रनवे पर फिसल गया और उसमें आग लग गई। हालांकि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे का वीडियो वायरल हो गया है।
खबरों के अनुसार, चेन्नई से कानपुर आ रहे डोजियर विमान की लैंडिंग के समय उसका बायां इंजन फेल हो गया। इसके बाद वह रनवे को छोड़कर भागने लगा। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।
बाद में विमान में आग भी लग गई। विमान में सवार पायलट और वायुसेना के जवानों ने निकलकर अपनी जान बचाई।
मंगलवार को हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
