1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Solapur teenager committed suicide by molesting in Maharashtra

सॉरी भारत माता... छेड़छाड़ से तंग आकर कर रही हूं आत्महत्या...

Solapur
सोलापुर। महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पंढरपुर कस्बे में छेड़छाड़ से तंग आकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सेना में जाने की ख्वाहिश रखने वाली 17 वर्षीय यह लड़की 3 लोगों की लगातार छेड़छाड़ से परेशान थी। 
 
पुलिस के मुताबिक लड़की ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी, भारत माता... सेना की वर्दी और तिरंगे के बैज का उसका सपना सच नहीं होगा क्योंकि वह तीन लोगों की छेड़छाड़ से परेशान होकर खुदुकशी करने जा रही है। लड़की ने नोट में अपने माता-पिता से भी माफी मांगी है। 
 
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। लड़की द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के अनुसार एक आरोपी ने लड़की का हाथ पकड़ा था और उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। 
 
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में नोट में लड़की ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उस पर छींटाकशी करते थे, जिसके कारण वह बहुत परेशान थी।
अगला लेख
Fact Check: किसानों की सुध लेने के लिए समय नहीं, लेकिन मुकेश अंबानी के पोते को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी? जानिए PHOTO का सच