सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में जमी डेढ़ फुट बर्फ
- गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में हुआ हिमपात और 8 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी
- बुली बाई ऐप : मुंबई ले गई महाराष्ट्र पुलिस, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी लगाई
- अवैध संबंधों में बाधक बनी रही थी 3 साल की पोती, दादी ने प्रेमी संग मिलकर करवाई हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी को पत्नी शोक
श्रीमती छजलानी का अंतिम संस्कार, गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी की धर्मपत्नी एवं विनय छजलानी की माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी का दुखद निधन मंगलवार को हो गया। अंतिम संस्कार बुधवार 5 जनवरी, 2021 को पंचकुइया स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।
अंतिम संस्कार की सभी रस्में पुत्र विनय छजलानी ने पूर्ण कीं। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग, रेनेसा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी, किशोर भुराड़िया, संदीप पारिख, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी समेत गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।
अरविंद तिवारी ने प्रेस क्लब की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डायस्पार्क, इंडिक मीडिया, आरडब्ल्यूएस के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
श्रीमती छजलानी अत्यंत धार्मिक और उदार स्वभाव की थीं और लंबे समय तक सामाजिक कार्यों में भी संलग्न रहीं। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थीं। उनकी इच्छा के अनुरूप उनका नेत्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया : श्रीमती छजलानी के निधन पर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी जी की पत्नी और विनय छजलानी जी की माता श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्रीमती छजलानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी की पत्नी श्रीमती पुष्पा छजलानी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानीजी की धर्मपत्नी व श्री विनय छजलानी की माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्यप्रदेश के ही मंत्री भरतसिंह कुशवाह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा- मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी जी की धर्मपत्नी और श्री विनय छजलानी जी की पूज्य माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी की पत्नी और श्री विनय छजलानी की पूज्य माताजी श्रीमती पुष्पा छजलानी जी के निधन का शोक समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकमय परिजनों को इस दु:खद घड़ी में धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति!!
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह-संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भी श्रीमती छजलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
