1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shocking murder in Jharkhand, killing wife and cutting her body into 13 pieces
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 18 दिसंबर 2022 (16:48 IST)

झारखंड में दिल दहलाने वाली हत्या, पत्नी को मारकर शव के किए 13 टुकड़े

साहिबगंज। झारखंड साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के शव टुकड़े-टुकड़े कर जिले के विभिन्न इलाकों में फेंके जाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर इस मामले से स्थानीय लोग हैरान हैं।

स्थानीय निवासियों ने जिले के बोरिया इलाके में पीड़िता के शव के टुकड़ों को देखा, जिन्हें कुत्ते खींच रहे थे और बाद में पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। बोरियो के थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से शव के कम से कम 13 टुकड़े बरामद किए गए थे। जांच करने पर पाया गया कि शव के ये टुकड़े बोरिया क्षेत्र के डोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षीय महिला के थे। स्थानीय लोग इस घटना से हतप्रभ थे।

एसडीपीओ साहिबगंज राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि पीड़िता के शव के कुछ टुकड़े जिले के एक खाली पड़े घर में मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद हत्या के सिलसिले में अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। 22 वर्षीय पीड़िता रूबिका पहाड़िया 28 वर्षीय दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, जो आदिम पहाड़िया जनजाति से थी।

साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि दिलदार अंसारी ने रूबिका पहाड़िया से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। 2 से 3 दिनों पूर्व आपसी विवाद के बाद अंसारी ने रूबिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर दिए। किस्पोट्टा ने बताया कि पुलिस को सबसे पहले रूबिका के परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना दी थी, जिसके बाद उसकी तलाश प्रारंभ की गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)