1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. shika rai will bjp candidate in mcd mayor election

भाजपा ने महापौर चुनाव लड़ने का फैसला किया, पार्षद शिखा राय को उतारा

mcd mayor election
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में पर्याप्त संख्याबल न होने के बावजूद महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने शिखा राय को महापौर और उपमहापौर पद के लिए सोनी पांडे को मैदान में उतराने का निर्णय किया है।
 
शिखा राय और सोनी पांडे ने नामांकन दाखिल करने आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदान 26 अप्रैल को होगा। शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं, जबकि सोनी पांडे उत्तरपूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।
 
इससे पहले, दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष नेता ने दावा किया था कि पार्टी के महापौर व उपमहापौर पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में स्पष्ट जनादेश है।
 
‘आप’ ने इन पदों के लिए मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल को फिर से मैदान में उतारा है। दिल्ली नगर निगम के महापौर का एक साल का कार्यकाल अप्रैल में शुरू होता है। (भाषा)
अगला लेख
कश्मीर में 16 सालों में 350 से अधिक की जान ले चुके हैं अनफुटे विस्फोटक