Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान को धमकी : गिरफ्तार आरोपी फैजान को थमाया नोटिस, पुलिस ने की पूछताछ

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (18:58 IST)
Shahrukh Khan News : अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फैजान खान नामक व्यक्ति से पूछताछ की तथा उसे नोटिस दिया।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने फैजान खान नामक व्यक्ति से पूछताछ की है तथा उसे नोटिस दिया गया है। पहले इस व्यक्ति का नाम फैयाज़ खान बताया गया था।
ALSO READ: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने रायपुर से किया आरोपी को गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई के बांद्रा थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची है। पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के निवासी फैजान खान से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने फैजान खान से प्रारंभिक पूछताछ की तथा उसे नोटिस जारी कर बांद्रा थाने में हाजिर होने के लिए कहा।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत एक नंबर से किया गया था। सिविल लाइंस क्षेत्र के शहर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस आज सुबह यहां पंडरी थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी जिसके बाद फैजान को पूछताछ के लिए वहां बुलाया गया।
ALSO READ: शाहरुख खान ने छोड़ी स्मोकिंग, कभी एक दिन में पी जाते थे 100 सिगरेट
कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पेशे से वकील फैजान ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह उसका फोन खो गया था और उन्होंने इस संबंध में यहां खमारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने फैजान को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए बुलाया है।
<

#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Mumbai Police served notice to Mohammad Faizan Khan in connection with actor Shah Rukh Khan's threat case

He says, "My phone was stolen on November 2 and I lodged a complaint in the police station. On November 5, someone threatened to kill Shah… https://t.co/vaigQtQKaA pic.twitter.com/rgwKBb6FQr

— ANI (@ANI) November 7, 2024 >
इस मामले को लेकर फैजान खान ने बताया, दो नवंबर को मेरा फोन चोरी हो गया था जिसकी शिकायत मैंने खमारडीह थाने में की थी। आज स्थानीय पुलिस के साथ बांद्रा थाने के दो पुलिसकर्मी मेरे पास आए थे और बताया कि आपके फोन से शाहरुख खान को कॉल गया है।
ALSO READ: पप्पू यादव को फिर धमकी, व्हाट्‍सएप पर कहा- गिने आखिरी दिन, 6 लोगों को दी गई सुपारी
उन्होंने दो घंटे पूछताछ की। फैजान ने कहा कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं, एक फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
उन्होंने बताया, मैंने ‘अंजाम’ फिल्म को लेकर पहले शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें वह हिरण को मारकर लाते हैं। उसका मैंने विरोध किया था और मुंबई में इसकी शिकायत की थी। फैजान ने अभिनेता को धमकीभरा कॉल करने की पीछे साजिश की आशंका व्यक्त की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख