सम्बंधित जानकारी
- उर्वशी रौटेला को भारी पड़ा शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर दुख जताना, हुईं जमकर ट्रोल
- शबाना आजमी की हालत स्थिर, ड्राइवर पर दर्ज हुआ तेज गाड़ी चलाने का मामला
- सड़क हादसे में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल, हालत स्थिर
- शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी से लेकर लता मंगेशकर तक चिंतित
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना में घायल Shabana Azmi की हालत में सुधार, तय नहीं है कब घर लौटेंगी
मुंबई। पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में घायल हुईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वे घर लौटेंगी।
शबाना आजमी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि घायल होने के बाद अभी भी अस्पताल में उनका उपचार जारी है लेकिन डॉक्टर अभी यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शबाना अपने शौहर और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का 75वें जन्मदिन के जश्न की पार्टी के ठीक एक दिन बाद कार से यात्रा कर रही थी।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 18 जनवरी को उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। इस भीषण दुर्घटना में आजमी को सिर पर चोट लगी थी।
जावेद अख्तर भी शबाना के ठीक पीछे दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और कार चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
