शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी से लेकर लता मंगेशकर तक चिंतित
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 जनवरी 2020 (23:16 IST)

शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी से लेकर लता मंगेशकर तक चिंतित

Shabana Azmi | शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी से लेकर लता मंगेशकर तक चिंतित
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है।
 
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। कार में शबाना के पति जावेद अख्तर भी थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है।
 
हादसे की खबर से सनसनी फैल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने हादसे पर चिंता जताते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शबाना आजमी के घायल होने की खबर जानकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
 
लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शबाना जी की कार दुर्घटना में चोट लगने की बात सुनकर बहुत बुरा लगा। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं।'
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं।'
 
हंसल मेहता ने ट्वीट किया, 'मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे हमेशा खतरनाक रहा है। यहां रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए कोई निगरानी नहीं की जाती। मैंने वहां कई भयानक हादसे देखे हैं। आशा है शबाना आजमी ठीक हैं।