1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Severe heat in Haryana and Punjab

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस

Severe heat in Haryana and Punjab
Severe heat: चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को मौसम गर्म बना रहा और राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद सिरसा में 43.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अंबाला में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पठानकोट में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Uttar Pradesh Municipal Election 2023 Result Live Update: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 परिणाम