मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Severe cold outbreak in Punjab and Haryana
Written By
Last Updated :चंडीगढ़ , सोमवार, 1 जनवरी 2024 (13:08 IST)

पंजाब और हरियाणा में ठंड का भीषण प्रकोप, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

पंजाब और हरियाणा में ठंड का भीषण प्रकोप, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री - Severe cold outbreak in Punjab and Haryana
Severe cold outbreak in Punjab and Haryana : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को ठंड (Cold) का प्रकोप जारी रहा और गुरदासपुर (Gurdaspur) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। विभाग के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार, नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री सेल्सियस, 8.8 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अब मुस्लिम महिलाएं कहेंगी, शुक्रिया मोदी भाईजान... लोकसभा के पहले BJP का क्या है बड़ा प्लान?