1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

Security forces
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किमोह वंपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हुई, जो समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी।
मिलने वाले समाचारों के अनुसार सुरक्षाबलों के घेरे में 2 से 3 आतंकी हैं। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मुठभेड़ स्थल की और भेजा गया है, क्योंकि मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाज भी वहां जमा होने शुरू हो गए थे। अधिकारियों ने बताया की आतंकी जिस मकान में छुपे हुए हैं वहां कोई नागरिक फंसा हुआ है या नहीं, फिलहाल इसके प्रति कोई जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी का जनता के नाम पत्र, कोरोना से जंग में लोगों की एकजुटता को किया सलाम