1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Season's first snowfall in Kedarnath Dham

Kedarnath: बर्फ पड़ते ही बढ़ने लगी ठंड, हवाएं भी शीतलहर की तरह पेश आ रहीं

Kedarnath Dham
केदारनाथ। केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे पहले जो बर्फबारी हुई थी, वो केदारनाथ की समीपवर्ती चोटियों पर ही हुई थी। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी भारी इजाफा हो गया है। श्रद्धालु लाइन में लगकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। धाम में अब बर्फीली हवाएं भी चलने लगी हैं।
 
यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड के चलते तीर्थयात्रियों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। इन दिनों औसतन रोजाना 15 हजार के लगभग यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यात्योंरि की सुरक्षा और उनकी सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स यात्रा पड़ावों पर तैनात की गई है। 
अब हालांकि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र के मौसम में सोमवार को सुधार दिखा है।
 
लेकिन मौसम के अचानक रुख में कब बदलाव हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। आपदा के दौरान 3 दिनों तक यात्रा को रोके जाने के बाद इस धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अन्य धाम बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की तरफ भी यात्रियों का फ्लो बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन सभी धामों में मौसम करवट लेता भी नजर आने लगा है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
आज जारी होगी DU की स्पेशल कटऑफ लिस्ट, अब तक 68 हजार से ज्यादा छात्रों का हो चुका है एडमिशन