1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Scorpion found in burger in Jaipur Rajasthan

उफ! बर्गर में निकला बिच्छू, आधा चबाने के बाद पता चला, जानिए फिर क्या हुआ...

Scorpion
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक ग्राहक ने बर्गर ऑर्डर किया था। जब उस ग्राहक ने बर्गर को खाना शुरू किया तो उसे बिच्छू दिखाई दिया। बिच्छू देखकर उसके होश उड़ गए। 
 
बताया जा रहा है कि जब ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट संचालक से की तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। ग्राहक का आरोप है कि जो बर्गर उसे दिया गया था उसमें बिच्छू था।
 
दरअसल, शांति कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड निवासी 22 वर्षीय युवक तरुण अपने दोस्त के साथ 17 सितंबर की रात मालवीय नगर ‍‍स्थित एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। तरुण ने वहां दो बर्गर का ऑर्डर किया था। कागज में पैक बर्गर खोलकर जैसे ही तरुण ने उसे आधा हिस्सा चबाया तो उसे कुछ अजीब सा महसूस हुआ। जब उसने खोलकर देखा तो उसे बिच्छू नजर आया। 
 
तरुण का आरोप है कि उसके द्वारा शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक ने न सिर्फ उसके साथ बल्कि उसके साथी के साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट स्टाफ से विवाद होने के बाद ग्राहक की हालत और बिगड़ गई। वह जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज करवाया गया है। 
 
अगला लेख
जम्मू कश्मीर में सेना का हेलिकाप्टर क्रैश, दोनों पायलट शहीद