हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत
Haryana news in hindi : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 मासूम घायल हुए हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब कनीना में जीएलपी स्कूल की बस पलट गई। बस में 35 से 40 बच्चे सवार थे। आज ईद की सरकारी छुट्टी के बाद भी स्कूल चालू था।
मीडिया खबरों के अनुसार, महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के समय बस पलटी थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने हादसे में 6 बच्चों की मौत की पुष्टि की है।#WATCH हरियाणा के महेंद्रगढ़ कनीना में एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच छात्रों की मौत हो गई। हादसे में 15 छात्र घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/AWaZERGX20
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024
कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि हादसे के वक्त बस चालक नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं।
Edited by : Nrapendra Gupta
