1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sanjay Nirupam, Pokoda movement, police custody

'पकौड़ा आंदोलन' के पहले संजय निरूपम हिरासत में

Sanjay Nirupam
मुंबई। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पकौड़ा बयान के विरोध में मंत्रालय के समक्ष विरोध स्वरूप 'पकौड़ा' बनाने के पूर्व ही गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले निरुपम ने अपने ट्वीट में इस अनोखे विरोध की जानकारी दी थी।


निरूपम भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ पकौड़ा आंदोलन की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने मंत्रालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और उन्हें मंत्रालय पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले निरुपम ने अपने ट्वीट में इस अनोखे विरोध की जानकारी दी थी।

ट्वीट में लिखा था, 'बेरोज़गार नौजवान गुरुवार को पकौड़े बेचेंगे, महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के सामने। दुकानें सजेंगी तीन बजे, आप भी आइए, या तो पकौड़े बेचिए या ख़रीदिए और खाइए। साथ ही निरुपम ने लिखा, मोदीजी के राज में भारत में युवा बेरोज़गार 12 करोड़ हो चुके हैं, यह अब तक का रिकॉर्ड है।

दुनिया में सबसे ज़्यादा बेरोज़गार हमारे देश में हैं। पाप का घड़ा जल्द फूटेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में मुद्रा ऋण का महत्व समझाते हुए पकौड़े बेचने को भी रोजगार में शामिल होना बताया था। (वार्ता)
अगला लेख
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को पांच साल की सजा