1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. rickshaw driver income tax department

रिक्शा चालक पर करोड़ों का टैक्स, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

rickshaw driver
मथुरा। मथुरा में एक रिक्शा चलाने वाले को 3 करोड़ 43 लाख का इनकम टैक्स जमा करने का नोटिस मिला है।
नोटिस मिलने के बाद पीड़ित रिक्शा चालक आयकर विभाग और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। रिक्शा चालक का आरोप है कि पैन कार्ड बनवाने के दौरान उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।  
 
खबरों के मुताबिक थाना हाईवे क्षेत्र के अमर कॉलोनी के रहने वाला प्रताप सिंह रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है। 
 
प्रताप सिंह ने 6 महीने पहले पैन कार्ड बनवाया था, लेकिन उसे पैन कार्ड नहीं मिला, बार-बार चक्कर लगाने के बाद कुछ दिन पूर्व प्रताप सिंह को पैन कार्ड संजय के पास से मिला और 3 दिन बाद आयकर विभाग ने 3 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक का नोटिस रिक्शा चालक को थमा दिया।
अगला लेख
रूस में कोरोना का विस्‍फोट, 24 घंटे में 35660 नए मामले आए सामने