Bhai Dooj
✕

Rhea Chakraborty arrested: अभिनेत्री को मिला विद्या बालन, शबाना आजमी समेत कई हस्तियों का साथ

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (07:19 IST)
मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग के एक मामले में मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की गिरफ्तारी की प्रतिध्वनि ट्‍विटर पर भी सुनाई दी और फिल्मोद्योग के कई लोगों ने इसे ‘प्रतिशोध भरा’ और ‘मीडिया द्वारा चलाया जाने वाला मुकदमा’ करार दिया जबकि अन्य ने इसे कर्मफल और गलत कामों का नतीजा बताया।
ALSO READ: Sushant Singh Rajput Case : रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल, जमानत याचिका खारिज
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) द्वारा तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। उन पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और मीडिया भी उन पर लगातार तीखे सवाल उठा रहा है। दक्षिण मुम्बई में एनसीबी कार्यालय से रिया जब बाहर गईं तो उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए हाथ हिलाया।
ALSO READ: रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सुशांत की बहनों के खिलाफ FIR
सोनम कपूर, तापसी पन्नू, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर समेत फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रिया के साथ एकजुटता प्रकट की। इसके अलावा निर्देशक हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, अलंकृता श्रीवास्तव और लेखिका अतिका चौहान ने रिया की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है।
ALSO READ: बेटे की गिरफ्तारी पर फूटा रिया चक्रवर्ती के पिता का गुस्सा, बोले- अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की...
अभिनेत्री स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा और ऋचा चड्ढा भी रिया के समर्थन में उतरीं। ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सिन्हा ने पत्रकारों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘यदि अब भी आप पत्रकार महसूस करते हैं तो इस्तीफा दे दीजिए। आप भूखे नहीं मरेंगे। आपको नये दोस्त, मौके और मंच मिल जायेंगे।’
ALSO READ: सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती के भाई की गिरफ्तारी पर शेखर सुमन बोले- सफलता की ओर पहला कदम
‘अलीगढ़’ के निर्देशक मेहता ने भी कहा, ‘आत्महत्या के लिए उकसाने की बात नहीं, धनशोधन की बात नहीं, हत्या नहीं? अब मुझे पता चला कि भारत में अब तक गांजा क्यों वैध नहीं किया गया।’ ‘छपाक’ की सह लेखिका चौहान ने कहा कि अभिनेत्री को राजपूत के जीवन संबंधी चुनाव के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।
ALSO READ: अवैध ड्रग्स का कारोबार करती थीं रिया चक्रवर्ती, फोन क्लोन से हुआ खुलासा!
उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह ड्रग लेते थे और उन्हें मानसिक रूग्णता हुई। यह स्वीकार करना इतना मुश्किल क्यों है? क्यों किसी महिला को किसी बालिग व्यक्ति के जीवन संबंधी चुनाव के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।’ श्रीवास्तव ने एक तीखे ट्वीट में कहा, ‘शानदार काम, भारत। डायन को जलाने का मजे लो। शायद सती (प्रथा) वापस आ जाए।’
‘लिपिस्टिक अंडर माई बुर्का’ की निर्देशक ने कहा, ‘ब्रह्मांड इस तबाही के दौर में रिया के माता-पिता को ताकत दे। एनसीबी ने गिरफ्तार किया। अब भी वही हत्यारिन नहीं है। मीडिया सर्कस, मुझे ताज्जुब होता है कि यह शाम की चाय पर चर्चा का विषय है।’
ALSO READ: सुशांत सिह राजपूत के कार्ड से काफी शॉपिंग करती थीं रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी ने किया खुलासा
प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी ने ट्वीट किया, ‘रिया के खिलाफ सारे आरोप फेल हो गये। हत्या? सबूत नहीं। हत्या में साथ देना? वह वहां नहीं थी। 15 करोड़ रूपये चुराने ? उसके यहां कुछ नहीं मिला। वह जांच के लिए तैयार है।...’
 
उन्होंने लिखा, ‘उत्पीड़न, सार्वजनिक रूप से अपमान, धौंसबाजी। बॉलीवुड में ऐसे लोग हैं जिन्होंने निरंतर उनका उपहास किया। इस संबंध में कंगना सही है। आप अस्थिर दिमाग से बॉलीवुड में नहीं टिक सकते।’
ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- उन्हें फंसाया जा रहा
हालांकि राजपूत की पूर्व गलफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘न्याय हुआ। कुछ भी भाग्य से नहीं होता। आप अपने कर्मों से अपनी नियति रचते हैं। यही कर्म है।’
 
राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद लिखा, ‘ईश्वर हमारे साथ है।’ अभिनेता शेखर सुमन ने कहा, ‘आप जैसा बोयेंगे, वैसा काटेंगे।’ भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने भी यही प्रतिक्रिया दी है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख