सम्बंधित जानकारी
- एक्सपर्ट का दावा, 2 महीनों में दिल्ली में बढ़ेंगे कोविड के मामले, फरवरी में चरम पर संक्रमण...
- दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में संक्रमण के 331 नए मामले
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर 'गंभीर' श्रेणी में
- दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लग सकता है नाइट कर्फ्यू
- Omicron in Delhi : दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार का असर, अब Odd-Even सिस्टम से खुलेगी सरोजनी नगर मार्केट की दुकानें
दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
नई दिल्ली। दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में रेजिडेंट डॉक्टर जमा हुए और विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच डॉक्टरों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पिछले लगातार 12 दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी मांग अभी तक नहीं सुनी गई। सोमवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में रेजिडेंट डॉक्टर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पुलिस की बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
डॉक्टरों ने केंद्र सरकार से नीट-पीजी काउंसलिंग जल्द से जल्द करवाने की मांग की। हालांकि इस प्रदर्शन से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
