• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Regional News, MPPEB scam, Sudhir Sharma,
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 जून 2016 (00:18 IST)

व्यापमं घोटाले का आरोपी सुधीर शर्मा जमानत पर रिहा

Regional News
भोपाल। व्यापमं घोटाले में आरोपी खनन कारोबारी सुधीर शर्मा शुक्रवार को जेल से रिहा हो गया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दो दिन पहले ही  शर्मा को जमानत दी थी। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि शर्मा को शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया।
शर्मा सबसे पहले जेल के निकट हनुमान मंदिर गए जहां 50 वाहनों में आए उनके समर्थकों ने शर्मा की रिहाई की खुशी में पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी और उन्हें मालाएं पहनाईं।
 
करीब दो वर्ष बाद जेल से रिहा होने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, 'मैं निर्दोष हूं। मेरी न्यायपालिका पर पूरी आस्था है। मुझे न्याय मिलेगा।’ एक सवाल पर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की संभावना से इनकार किया। जेल में बिताए  692 दिनों के दौरान उन्होंने ‘ऐसी होती जेल’ शीर्षक से एक किताब लिखी। उन्होंने कहा कि उनकी जेल में बंद कैदियों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की मदद करने की योजना है।
 
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने व्यापम (मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल)  से जुड़े तीन मामलों में 22 जून को शर्मा को जमानत दी थी। इन मामलों में अन्य आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं। (भाषा)