1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape with one year old girl in Delhi

शर्मनाक, दिल्ली में एक साल की बच्ची से बलात्कार

Delhi
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी और उसकी मां घर की साफ- सफाई में व्यस्त थी।
आरोपी की पहचान असलम के तौर पर हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को अपने घर ले गया और वहां कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर घटना सामने आई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा) 
अगला लेख
नायडू का राजग को बड़ा झटका, टीडीपी ने वापस लिया समर्थन