सम्बंधित जानकारी
- नसीरुद्दीन शाह को सता रहा है बच्चों की सुरक्षा का डर, कहा- फैल गया है जहर...
- दुल्हन की मुंह दिखाई रस्म के खिलाफ फतवा, क्यों बताया इस्लाम विरोधी...
- कर्नाटक में जहरीले प्रसाद से अब तक 15 की मौत, मंदिर का महंत गिरफ्तार
- आगरा में जलाई गई 15 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली में दम तोड़ा
- #Metoo में फंसे IT कंपनी के AVP ने घर में लगाई फांसी, लिखा... मैं बेगुनाह हूं...
गोवा में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, सामान भी लूट लिया
पणजी। गोवा में गुरुवार को बृहस्पतिवार को तड़के पालोलेम बीच की ओर जा रही 48 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला पर्यटक के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का सामान भी लूट लिया और फरार हो गया।
पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभु देसाई ने बताया कि घटना यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर कानाकोना में सुबह करीब चार बजे हुई। तब महिला दक्षिण गोवा जिले में पालोलेम बीच की तरफ जा रही थी।
उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कानाकोना रेलवे स्टेशन से बीच की तरफ जा रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खींचकर सड़क के किनारे ले गया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के तीन बैग लेकर भाग गया।
महिला को उत्तरी गोवा स्थित थिविम स्टेशन जाने के लिए कानाकोना से एक ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन लेट थी इसलिए वह पालोलेम बीच के समीप स्थित उसी जगह पर जा रही थी जहां वह ठहरी थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके के कुछ संदिग्धों की छानबीन की जा रही है। (भाषा)
