1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape with 7 year old girl in Delhi

सात साल की लड़की से बलात्कार, दो किशोर गिरफ्तार

Rape in Delhi
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के कंझावाला में सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गई सात वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को हुई थी।
 
दिल्ली महिला आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन इलाके में सार्वजनिक शौचालय में गई थी। जहां उसकी बड़ी बहन शौचालय के भीतर चली गई, वहीं पीड़िता बाहर इंतजार कर रही थी।
 
उन्होंने बताया कि एक किशोर आरोपी उसे अपनी साइकिल पर घुमाने के बहाने निर्जन स्थान पर ले गया। वहां दूसरा किशोर आरोपी इंतजार कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि वहां दोनों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। (भाषा)
अगला लेख
साहसी मां ने इस तरह बचाई दो बच्चों की जान