1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rape with 2 dalit girls, middle aged accused arrested

UP : 2 दलित किशोरियों के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

Rape
चित्रकूट (उत्‍तर प्रदेश)। चित्रकूट जिले की सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रामघाट में मिट्टी के दीपक बेचने वाली 2 दलित किशोरियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि 13 और 15 साल की दो दलित किशोरियों के साथ बुधवार की शाम एक खंडहर में बलात्कार मामले में दीपचंद्र (52) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग दलित लड़कियां कामदगिरि परिक्रमा के रामघाट में रोजाना मिट्टी के दीए (दीपक) बेचती थी और इस वजह से आरोपी से उनकी जान-पहचान थी। आरोपी अधेड़ बुधवार की शाम दोनों किशोरियों को फुसलाकर एक खंडहर में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया।
एसएचओ ने बताया कि गुरुवार को आरोपी अधेड़ को बलात्कार, एससीएसटी और पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं को चिकित्सीय जांच के लिए शुक्रवार को सरकारी अस्पताल भेजा गया।(भाषा)
अगला लेख
उत्तर प्रदेश : 1800 रुपए के विवाद में जीजा ने की साले की हत्‍या