सम्बंधित जानकारी
- Prayagraj Mahakumbh : जोरशोर से शुरू हुई कुंभ मेले की तैयारी, रेलवे चलाएगा विशेष मेमू ट्रेन
- प्रयागराज महाकुंभ मेले में शराबी व मांसाहारी पुलिस वाले ड्यूटी से रहेंगे बाहर
- अब रायबरेली में पटरी पर मिला सीमेंट से निर्मित स्लीपर, मालगाड़ी का इंजन टकराया
- उत्तरप्रदेश के सभी मंडलों में Kumbha Conference कराएगी सरकार, आज से हुई शुरुआत
- Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में जल्द डिजिटल कुंभ संग्रहालय बनाएगी योगी सरकार, श्रद्धालु देख सकेंगे समुद्र मंथन
प्रयागराज में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज
Prayagraj Crime News : प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थानाक्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता 16 वर्षीय एक किशोरी की इलाज के दौरान यहां एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। इस किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने शुक्रवार को बताया कि छह अक्टूबर को 16 वर्षीय इस किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। राय के मुताबिक आरोपी ने हाथ और मुंह बांध कर किशोरी को गंभीर घायल अवस्था में बाजरे के खेत में छोड़ दिया था जिसका इलाज एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के अनिल गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था एवं कमोरा जंगल के निकट मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है तथा गांव में स्थित सामान्य है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
