1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape, 65-year-old woman, 15-year-old boy

65 वर्षीय महिला से 15 वर्षीय लड़के ने किया दुष्‍कर्म

Rape
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 65 साल की एक महिला से बलात्कार के आरोप में 15 साल के एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है।
 
 
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला एक फार्म हाउस में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी ने करीब 15 दिन पहले उससे कथित तौर पर बलात्कार किया था और धमकी दी थी कि वह इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताए। दुष्परिणाम एवं अपमान के डर से उसने अपना मुंह बंद रखा।
 
महिला के अनुसार, आरोपी किशोर 23 दिसंबर को फिर उसके घर पहुंचा। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तब उसने दरवाजा पीटना शुरु किया और उसे तोड़ देने की धमकी दी। ऐसे में पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई और पड़ोस में रह रहा एक आदमी पहुंचा। उस आदमी को देख किशोर वहां से भाग गया। शीघ्र ही पुलिस वहां पहुंची और उसने महिला की आपबीती के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
 
 
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी किशोर को पकड़कर उसी दिन सुधारगृह भेज दिया गया। आरोपी का पिता सुरक्षा गार्ड है। महिला उस लड़के को पहले से जानती थी। (भाषा)
अगला लेख
नाबालिग से शादी करने वाला 51 वर्षीय सरपंच बर्खास्‍त