सम्बंधित जानकारी
- पंजाब पुलिस के विवादित पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा, पठानकोट हमले के बाद हुए थे बर्खास्त
- पड़ोसी युवक ने 10 वर्षीय बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया
- युवती का अपहरण कर 10 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार
- उत्तरप्रदेश में 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार
- 7 साल लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में 14 वर्षीय लड़का हिरासत में
Punjab। पंजाब में 7 साल की लड़की से बलात्कार व हत्या
लुधियाना। पंजाब के दोराहा कस्बे में पिता के रिश्तेदार ने अपहरण के बाद 7 साल की एक लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसमें पुलिस को बताया गया कि मुख्य आरोपी उसके पति का रिश्तेदार है, जो शनिवार की रात उनके घर आया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और उसे रेल पटरी के नजदीक स्थित खाली मैदान पर ले गया। यहां उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि उसका शव वहां पाया गया।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने अपराध में आरोपी की कथित रूप से मदद की। दोराहा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक करनैल सिंह ने बताया कि पॉस्को एक्ट और भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। (भाषा)
