बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ranu mondal song viral on social media
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (08:19 IST)

छठ पर्व पर चर्चा में रानु मंडल, सोशल मीडिया पर गाना वायरल

छठ पर्व पर चर्चा में रानु मंडल, सोशल मीडिया पर गाना वायरल - Ranu mondal song viral on social media
गायिका रानु मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। छठ पर्व पर उनका गाना 'मणिके मागे हिथे' जमकर वायरल हो रहा है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं।
 
वीडियो में रानू मंडल श्रीलंकाई सिंगर योहानी का सुपरहिट गाना 'मणिके मागे हिथे' गाते दिख रही हैं। इस गाने से योहानी इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी। हालांकि यूजर्स को रानू का यह गाना रास नहीं आया। इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
 
कुछ लोगों का कहना है कि रानू का घमंड ही उसे ले डूबा, वही कुछ लोगों ने उसका समर्थन करते हुए कहा कि इंसान से गलती हो जाती है, उसे एक और मौका मिलना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि रानू मंडल पहले सड़क पर भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी। सोशल मीडिया पर रानू मंडल का गाना 'एक प्यार का नगमा है' जमकर वायरल हुआ और वह रातों रात स्टार बन गई। इतना ही नहीं हिमेश रेशमिया ने उन्हें मौका भी दिया और दोनों ने साथ में 'तेरी मेरी कहानी' गाया।
ये भी पढ़ें
बिटकॉइन ने रचा इतिहास, पहली बार 67,600 डॉलर के पार