dharma sangrah
Sat, 19 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajkumar Saini

राजकुमार सैनी का विवादास्पद बयान, कांग्रेस नेताओं को मारें जूते

Rajkumar Saini
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक चौंकाने वाली टिप्पणी में रविवार को कहा कि हरियाणा में विकास नहीं करने के लिए कांग्रेस नेताओं को जूतों से मारना चाहिए।
 
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने गांव सिंघाना के अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा कि कांग्रेस ने कई बार राज्य में सरकार बनाई है। उसने लोगों को भिखारी बना दिया। अब जब भाजपा राज्य में सत्ता में है, तब कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं। ऐसे नेताओं को जूतों से मारना चाहिए। 
 
उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर राज्य में भाईचारे का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, 4 गिरफ्तार