1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rain in Punjab and Haryana

पंजाब और हरियाणा में बारिश, किसान चिंतित

rain
चंडीगढ़। पंजाब के अधिकतर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। इस कारण कटाई के करीब खड़ी गेहूं की अपनी फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। 
 
यहां मौसम कार्यालय के मुताबिक, पंजाब में आज लगभग पूरे राज्य में व्यापक बारिश हुई। हरियाणा में फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र , पलवल, कैथल, जींद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी आज सुबह बारिश हुई। 
 
आमतौर पर पंजाब और हरियाणा में साल के इस समय बारिश नहीं होती है। सोमवार को भी दोनों राज्यों में बारिश हुई थी जिसके कारण किसानों को अपनी गेहूं के फसल की चिंता हो गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बरसात की स्थिति हानिकारक होती है। पंजाब और हरियाणा देश में प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य है। (भाषा) 
अगला लेख
डेटा लीक मामले में रविशंकर प्रसाद बोले, माफी मांगें राहुल