1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rain heavy rain Taj Mahal

बारिश से ताजमहल को नुकसान, गिरी यह मीनार

Rain
लखनऊ। तेज आंधी और भारी बारिश के चलते ताजमहल के दक्षिणी गेट के ऊपर बनी मीनार का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया है। खबरों के मुताबिक ताजमहल के एंट्री गेट के एक पिलर का हिस्सा गिर गया। आधी रात को तेज हवा के साथ भारी बारिश के कारण ताजमहल के दक्षिणी गेट पर स्थित पिलर गिर गया।

इसके अलावा अभी तक कोई और नुकसान की खबर नहीं है। उत्तरप्रदेश में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है। मथुरा में बारिश की एक और घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंधी और बारिश की वजह से टीन की छत गिर गई। इसके नीचे दबकर तीनों बच्चों की मौत हो गई।
अगला लेख
पोर्न वीडियो देखते थे कर्मचारी, गृह मंत्रालय को हो रहा था यह नुकसान