• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. raid on Kolkata-based company, gets black money of 365 crores
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (23:52 IST)

कोलकाता की कंपनी पर IT छापा, 365 करोड़ का कालाधन मिला

Kolkata-based company
नई दिल्ली। आयकर विभाग को कोलकाता स्थित रियल एस्टेट और स्टॉक ब्रोकिंग समूह पर छापे के दौरान 365 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयकर विभाग की यह कार्रवाई विभाग के डेटाबेस, इन कंपनियों की वित्तीय लेखों के विश्लेषण और बाजार की खुफिया जानकारी पर आधारित थी। कंपनियों पर छापों की यह कार्रवाई 5 जनवरी को की गई।
 
सीबीडीटी के मुताबिक अब तक कुल 365 करोड़ रुपए की आय को छुपाए जाने के बारे में पता चला है। कंपनियों ने अब तक 111 करोड़ रुपए की अघोषित आय को स्वीकार किया है। आयकर अधिकारियों के छापा मारने वाले दल को इस दौरान 3.02 करोड़ रुपए की बिना हिसाब किताब वाली नकदी और 72 लाख रुपए के आभूषण भी बरामद हुए हैं। 
 
इसके साथ ही मकानों की बिक्री का बिना बुकिंग वाले राजस्व का भी पता चला है। जांच-पड़ताल के दौरान यह भी पता चला है कि कंपनी समूह के लोग अपनी खुद की बिना हिसाब-किताब वाली राशि को इधर-उधर करने के लिए मुखौटा कंपनियों का भी इस्तेमाल भी करते रहे हैं। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने की कुंभ व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश