जनरल बिपिन रावत जयंती पर सीएम धामी का नमन, कहा– राष्ट्र के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अपने आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित, भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत, उत्तराखंड के गौरव जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर आज शासकीय आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
जनरल बिपिन रावत जी अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, सशस्त्र बलों के समन्वय तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि, मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, सैन्यभूमि उत्तराखंड के गौरव, पद्मविभूषण से अलंकृत भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की रक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें